छत्तीसगढ़ में मॉनसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

Spread the love

रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर तेज़ रफ्तार से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और कोरबा जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कोरबा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
प्रदेश में शुक्रवार को 122 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन औसतन 53.6 मिमी बारिश हुई, जो जून और जुलाई माह में अब तक की एक दिन की सबसे अधिक वर्षा है।

सबसे ज्यादा खतरे वाले जिले

भारी बारिश और बाढ़ का खतरा: कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा।

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी: रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर।

मौसम विभाग की सलाह:
लोग अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, नदी-नालों के पास न जाएं, बिजली से संचालित उपकरणों से सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!