पाली क्षेत्र में कोयला परिवहन के नाम पर अवैध वसूली का खेल, खनिज विभाग की चुप्पी पर सवाल

Spread the love



पाली कोरबा । पाली क्षेत्र के चेपा जांच चौकी के आसपास कोयला परिवहन के नाम पर चल रहा अवैध वसूली तंत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। ट्रक चालकों से खुलेआम 20 से 100 रुपये तक की वसूली की जा रही है, और यह पूरा खेल खनिज विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की “संरक्षण छतरी” में फल-फूल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चौकी पर तैनात कुछ दलाल और तथाकथित “वसूली एजेंट” हर गुजरने वाले कोयला ट्रक से “रसीद” के नाम पर जबरन रकम वसूलते हैं। जो चालक भुगतान से इनकार करता है, उसका वाहन घंटों तक रोक दिया जाता है। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क में खनिज विभाग के कुछ कर्मचारियों और प्रभावशाली ठेकेदारों की मिलीभगत से यह अवैध वसूली का खेल लगातार जारी है।

कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता, विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खनिज विभाग के अधिकारी इस खुले अवैध कारोबार से भलीभांति वाकिफ हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल दिखावा किया जाता है। शिकायतों के बावजूद अब तक किसी ठोस कदम की जानकारी नहीं मिली है। लोगों का आरोप है कि विभाग की मिलीभगत और प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह वसूली तंत्र वर्षों से बिना रोक-टोक चल रहा है।

  • Related Posts

    घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी पति हिरासत में; क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष की विशेष रिपोर्ट    छत्तीसगढ़/कोरबा   घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति हिरासत में; इलाके में…

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!