पाली : तहसील साहू संघ का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न – एस.डी. साहू बने अध्यक्ष, ईश्वरी साहू संभालेंगी सचिव का दायित्व

Spread the love

कोरबा/पाली : पाली ब्लॉक के ग्राम पोड़ी में 5 अक्टूबर को तहसील साहू संघ पाली का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एवं जिला साहू समाज अध्यक्ष बलभद्र साहू की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। इस अवसर पर पोड़ी, पाली, नुनेरा, लाफा और पोलमी क्षेत्र के स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

चयन प्रक्रिया के दौरान पोड़ी निवासी एस.डी. साहू को तहसील अध्यक्ष तथा श्रीमती ईश्वरी साहू को सचिव के रूप में चुना गया। वहीं पाली निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और पोड़ी निवासी श्रीमती अनूपा साहू उपाध्यक्ष बने, जबकि पोलमी निवासी लव साहू को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बलभद्र साहू ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि एस.डी. साहू के नेतृत्व में समाज में नई ऊर्जा, एकता और विकास की दिशा में सार्थक पहल होगी। उन्होंने कहा कि साहू समाज मेहनत, ईमानदारी और सहयोग की परंपरा का प्रतीक है, जिसे यह नई टीम और सशक्त बनाएगी।

नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष एस.डी. साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है समाज के हर वर्ग को जोड़कर शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में ठोस काम करना।”

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में समाज की एकता, युवा सशक्तिकरण और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी पति हिरासत में; क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष की विशेष रिपोर्ट    छत्तीसगढ़/कोरबा   घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति हिरासत में; इलाके में…

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!