IND vs ENG 2nd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को भारत ने 2 विकेट से जीत लिया है. चेन्नई के एमए चितंबरम स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जिसके बाद इंग्लैंड ने कप्तान जोस बटलर की शानदार पारी के दम पर भारत के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा. वहीं इसके बाद भारत ने तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19.2 ओवर में 166 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.










