IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. आज शाम 7 बजे से दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इससे पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी फिटनेस समस्या के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है. माना जा रहा है कि दुबे चेन्नई के इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.









